लाइव न्यूज़ :

आईएचजी होटल एंड रिजॉर्ट्स की भारत 39 नए होटल खोलने की योजना

By भाषा | Updated: August 8, 2021 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली आठ अगस्त वैश्विक आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी आईएचजी होटल्स एंड रिजॉर्ट्स भारत में अपने विस्तार के तहत दो से तीन वर्षों में 39 नए होटल खोलने की योजना बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आईएचजी होटल्स एंड रिजॉर्ट्स के भारत में वर्तमान में चार अलग-अलग ब्रांडों के तहत 39 होटल हैं।

आईएचजी होटल्स एंड रिजॉर्ट्स के दक्षिण-पश्चिम एशिया के प्रबंध निदेशक सुदीप जैन ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘अगले दो से तीन वर्षों में हम भारत में 39 नए होटल खोलने की योजना बना रहे हैं। जिससे आने वाले वर्षों में हमारे होटलों की संख्या 100 प्रतिशत बढ़ जायेगी।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी बाजार की मांग को भुनाने के लिए अच्छी स्थिति में है।

जैन ने कहा,‘‘भारत में चार अलग-अलग ब्रांडो के तहत हमारे 39 होटल हैं। लग्जरी ग्राहकों की सेवा के लिए हमारे पास मुंबई और चेन्नई में दो इंटरकांटिनेंटल होटल और रिजॉर्ट्स हैं। हमारे पास दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, कोच्चि, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद और जयपुर जैसे प्रमुख बाजारों में दस क्राउन प्लाजा होटल और रिजॉर्ट हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी की मुख्य बाजारों में मजबूत पहुंच है और उसके पास हॉलिडे इन होटल्स एंड रिजॉर्ट्स और हॉलिडे इन एक्सप्रेस ब्रांड के तहत 27 होटल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?