लाइव न्यूज़ :

इफको का उत्तर प्रदेश में दूसरा ऑक्सीजन संयंत्र 30 मई तक हो जाएगा चालू

By भाषा | Updated: April 23, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल सहकारी क्षेत्र की उर्वरक कंपनी इफको ने शुक्रवार को कहा कि उसका दूसरा ऑक्सीजन संयंत्र उत्तर प्रदेश के बरेली में बन रहा है और 30 मई से परिचालन में आ जाएगा। इस संयंत्र से राज्य और आसपास के क्षेत्रों में अस्पतालों को मुफ्त में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी।

इफको देश में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से चार ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित कर रही है।

दो ऑक्सीजन संयंत्र उत्तर प्रदेश में स्थापित किये जाएंगे। इसमें एक बरेली और दूसरा प्रयागराज के फूलुपर में स्थापित किये जाएंगे। इसके अलावा दो संयंत्र पारादीप (ओड़िशा) और कलोल (गुजरात) में स्थापित किये जाएंगे।

इफको के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूएस अवस्थी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘देश में चिकित्सा स्तर के ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिये, इफको ने उत्तर प्रदेश के बरेली में दूसरा ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने का आदेश दिया है।

बरेली में लगने वाले ऑक्सीजन संयंत्र की क्षमता 130 घन मीटर प्रति घंटा होगी और 30 मई तक चालू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि इफको ऑक्सीजन सिलेंडर उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के अस्पतालों को मुफ्त में उपलब्ध कराएगी। अस्पतालों को ‘रिफिल’ के लिये अपना सिलेंडर लाने की जरूरत होगी।

अगर सिलेंडर इफको से लिया जाता है, तो जमा के तौर पर सुरक्षा राशि ली जाएगी।

अवस्थी के अनुसार फूलपुर और पारादीप में भी ऑक्सीजन संयंत्रों पर तेजी से काम चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना