लाइव न्यूज़ :

विश्व की शीर्ष 300 सहकारी संस्थाओं में इफको को पहला स्थान

By भाषा | Updated: January 21, 2021 19:01 IST

Open in App

नई दिल्ली, 20 जनवरी उर्वरक कंपनी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे विश्व की शीर्ष 300 सहकारी समितियों की एक ताजा रैंकिंग में पहले नंबर पर रखा गया है।

इंटरनेशनल कोआपरेटिव एलायंस (आईसीए) द्वारा प्रकाशित 9वें वर्ल्ड कोआपरेटिव मॉनीटर रिपोर्ट के 2020 संस्करण में दी गई इस रैकिंग से पता चलता है कि किसी सहकारी उद्यम के कारोबार का देश की अर्थव्यवस्था में कितना योगदान है। यह रैंकिंग प्रति व्यक्ति सकल घरेलु उत्पाद (जीडीपी) पर कारोबार के अनुपात के आधार पर तय की जाती है।

इफकों की विज्ञप्ति के अनुसार लगभग 36,000 सदस्य सहकारी समितियों और करीब 7 अरब डालर सामूहिक कारोबार के साथ इफको विश्व की सबसे बड़ी सहकारी समितियों में शामिल है।

विज्ञप्ति के अनुसार संपूर्ण कारोबार के मामले में इफको पिछले वित्त वर्ष के 125वें स्थान से चढ़कर 65वें स्थान पर पहुंच गई है।

इंटरनेशनल कोआपरेटिव एलायंस (आईसीए) तथा यूरोपियन रीसर्च इंस्टीट्यूट ऑन कोआपरेटिव एंड सोशल एंटरप्राइजेज ने बृहस्पतिवार को एक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार के दौरान वर्ल्ड कोआपरेटिव मॉनीटर का 2020 संस्करण पेश किया।

इफको के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी ने अपनी सदस्यों को इस उपलब्धि पर बधार्इ देते हुए कहा, ‘भारतीय सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने की दिशा में हम सबके लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इफको में हम लोग पूरे देश के किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और भारतीय सहकारिता आंदोलन को मजबूत कर रहे हैं। हम नवोन्मेष में विश्वास करते हैं।’

इंटरनेशनल कोआपरेटिव एलायंस 110 देशों के 315 से अधिक सहकारी महासंघों और संगठनों का प्रतिनिधित्व करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक