लाइव न्यूज़ :

अगर आपके पास है Aadhaar तो इस तरह मिनटों में मिल सकता है PAN कार्ड

By स्वाति सिंह | Updated: July 2, 2018 17:12 IST

सीबीडीटी ने रविवार को पैन-आधार को जोड़ने की समय सीमा को अगले वर्ष 31 मार्च तक के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 जुलाई: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अब हाथों-हाथ पैन नंबर जारी करने की सेवा को शुरू किया है। बताया जा रहा है कि अब पहली बार पैन कार्ड अप्प्लाई करने वालों को उनके आधार कार्ड के आधार पर हाथों-हाथ ई-पैन जारी कर दिया जाएगा। इस बात कि जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपने सिर्कुलर में दी। उन्होंने कहा यह सुविधा निशुल्क जारी की गई है। इसके तहत जिनके पास आधार कार्ड है उनके लिए यह सुविधा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कुछ समय के लिए उपलब्ध है। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग अपनी वित्तीय व कर मामलों के लिए स्थायी पैन संख्या का आवेदन कर रहे हैं जिसे देखते हुए यह नै सुविधा शुरू की गई है। 

ये भी पढ़ें: PAN-AADHAAR लिंक करने की आज आख‍िरी दिन, इन आसन स्टेप्स से घर बैठे जोड़ें

इसके तहत आवेदनकर्ता के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर 'ओटीपी' भेजा जाता है और उसी के आधार पर नया पैन जारी कर दिया जाता है। यह ई-पैन सुविधा केवल केवल व्यक्तिगत स्तर पर आवेदन करने वाले नागरिकों के लिए है।बता दें कि सीबीडीटी ने रविवार को पैन-आधार को जोड़ने की समय सीमा को अगले वर्ष 31 मार्च तक के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है। यह पांचवीं बार है जब सरकार ने लोगों के पैन को उनके आधार से जोड़ने की समय सीमा को बढ़ाया गया है।

ये भी पढ़ें: पीएनबी और इलाहाबाद बैंक से कर्ज लेना हुआ महंगा, EMI में हुई बढ़ोतरी

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नीति निर्धारण इकाई ने आयकर कानून की धारा 119 के तहत देर रात यह आदेश जारी किया। इससे पहले सीबीडीटी ने 27 मार्च को यह समय सीमा बढ़ाई थी। बताया जा रहा है कि सीबीडीटी का यह नया आदेश सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर आया है, जिसमें आधार को अन्य सेवाओं से जोड़ने के लिए 31 मार्च 2018 की समय सीमा को बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे।

(भाषा इनपुट के साथ) लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :आधार कार्डयूआईडीएआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित