लाइव न्यूज़ :

आईईईएमए ने चारू माथुर को महानिदेशक नियुक्त किया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:38 IST

Open in App

उद्योग संगठन, इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईईईएमए) ने मंगलवार को कहा कि उसने चारु माथुर को अपना नया महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया है। आईईईएमए ने एक बयान में कहा कि माथुर, सुनील मिश्रा की जगह लेंगे, जो जुलाई 2021 में सेवानिवृत्त हुए थे। बयान में कहा गया है कि उन्होंने आईईईएमए के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। माथुर, दिल्ली विश्वविद्यालय से व्यवसाय अर्थशास्त्र में परास्नातक हैं, उन्हें सभी क्षेत्रों में उद्योग और उद्योग संघों के साथ काम करने का व्यापक अनुभव है। आईईईएमए ने कहा कि इससे पहले, उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनी, अमेज़ॅन और भारत में शीर्ष राष्ट्रीय उद्योग संघों में से एक सीआईआई में रणनीतिक नेतृत्व पदों पर काम किया है। माथुर ने कहा, “मैं इस नई नेतृत्व भूमिका को लेकर उत्साहित हूं। मैं विभिन्न अंशधारकों के साथ एक गहरा संबंध और साझेदारी बढ़ाने की दिशा में काम करूंगी और एक मजबूत व्यापार और अनुकूल नीतिगत वातावरण बनाने के लिए आईईईएमए के काम को जारी रखूंगी। आईईईएमए भारत में इलेक्ट्रिकल, औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स और संबद्ध उपकरण निर्माताओं का शीर्ष निकाय है। 8.5 अरब डॉलर के निर्यात के साथ भारतीय विद्युत उपकरण उद्योग का बाजार आकार 50 अरब डॉलर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम