लाइव न्यूज़ :

आईडीबीआई बैंक रणनीतिक बिक्री: सरकार ने मर्चेंट बैंकर, विधि फर्मो से बोलियां आमंत्रित की

By भाषा | Updated: June 23, 2021 00:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून सरकार ने मंगलवार को आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री में मदद करने के लिये सौदा सलाहकारों और कानूनी फर्मों से बोलियां आमंत्रित की।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मई में प्रबंधन नियंत्रण हस्तांतरण के साथ आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी।

आईडीबीआई बैंक में वर्तमान में केन्द्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) दोनों की 94 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। वर्तमान में बैंक का प्रबंधन नियंत्रण एलआईसी के पास है। एलआईसी की बैंक में 49.24 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि सरकार 45.48 प्रतिशत की शेयरधारक है। वहीं गैर- प्रवर्तकों के पास बैंक की 5.29 प्रतिशत शेयरधारिता है।

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने इसकी जानकारी देते हुये कहा कि सौदा सलाहकारों और कानूनी सलाहकारों दोनों के लिये बोलियां सौंपने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है।

आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री में सौदा सलाहकार सरकार को सौदे के तौर तरीकों और विनिवेश के समय पर सलाह देगा और सहायता उपलब्ध करायेगा। इस विनिवेश अथवा बिक्री में अन्य जरूरी मध्यस्थों की जरूरत के बारे में सिफारिश करेगा इसके साथ ही सौदे के लिये उचित संदर्भ शर्तों के साथ इनकी पहचान और चयन में भी मदद करेगा।

बोलियों के लिये जारी प्रस्ताव के लिये आग्रह (आरएफपी) की पात्रता शर्तों में कहा गया है कि बोली वही कंपनी लगा सकेगी जिसने अप्रैल 2016 से लेकर मार्च 2021 के दौरान 5,000 करोड़ रुपये अथवा इससे अधिक आकार की रणनीतिक बिक्री, विनिवेश, विलय एवं अधिग्रहण गतिविधियों, निजी इक्विटी निवेश सौदों को लेकर सलाहकार का काम किया हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक