लाइव न्यूज़ :

आईडीबीआई बैंक ने केवाईसी अद्यतन करने के लिये वीडियो-आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया शुरू की

By भाषा | Updated: May 6, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई निजी क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक ने कोविड संकट के बीच अपने ग्राहकों के लिये केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) अद्यतन करने के लिये वीडियो-आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया (वी-सीआईपी) शुरू की है। बैंक ने एक बयान में यह जानकारी दी।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए कुछ श्रेणी के ग्राहकों के लिये केवाईसी को युक्तिसंगत बनाने की बुधवार को घोषणा के बाद बैंक ने यह कदम उठाया है।

इसके तहत आरबीआई ने प्रोप्राइटरशिप फर्मों, अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं और कानूनी संस्थाओं के हितकारी मालिकों जैसी ग्राहकों की नई श्रेणियों के लिए वीडियो केवाईसी या वी-सीआईपी का दायरा बढ़ाने का भी फैसला किया है।

आईडीबीआई बैंक ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि ग्राहक अब शाखाओं में गये बिना ही वी-सीआईपी (वीडियो-आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया) के माध्यम से अपना केवाईसी अपडेट कर सकते हैं।

बैंक के के उप-प्रबंध निदेशक सुरेश खटनहार ने इस पहल की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘आईडीबीआई बैंक अपने ग्राहकों के लिये लगातार विभिन्न डिजिटल उपाय पेश करता रहा है। इसी कड़ी में ग्राहक अब शाखाओं में गये बिना ही वी-सीआईपी के माध्यम से अपना केवाईसी अपडेट कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ग्राहक, बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध वी-सीआईपी लिंक के जरिए अपनी सुविधानुसार प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। यह पूरी तरह से संपर्क रहित प्रक्रिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट