लाइव न्यूज़ :

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां 20वें साल में हुईं दो लाख करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: December 11, 2020 19:14 IST

Open in App

मुंबई, 11 दिसंबर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां उसके परिचालन के 20वें वर्ष में दो लाख करोड़ रुपये को पार कर गयी हैं।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि बीस साल पहले उसने वंचित तबके के सात बच्चों की बीमा पॉलिसियां करके अपना परिचालन शुरू किया था। पहले साल में कंपनी की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां करीब 100 करोड़ रुपये थीं।

वित्त वर्ष 2009-10 में कंपनी की प्रबंध अधीन परिसंपत्तियां 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गयी। वहीं निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियों में फरवरी 2015 में वह पहली ऐसी कंपनी बनी जिसके प्रबंधन अधीन एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्तियां थीं।

सितंबर 2020 तक कंपनी के पॉलिसीधारकों की कुल बीमित राशि 18.06 लाख करोड़ रुपये रही।

इस बारे में कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी एन. एस. कन्नन ने कहा कि दो लाख करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों के प्रबंधन का आंकड़ा हासिल करना एक उपलब्धि है। यह ग्राहकों के हम पर विश्वास को दिखाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव