लाइव न्यूज़ :

होटल उद्योग संगठन ने सेबी से ओयो की आईपीओ प्रक्रिया निलंबित करने की दोबारा अपील की

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर होटल उद्योग संगठन एफएचआरएआई ने बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार नियामक सेबी से ओयो की आईपीओ प्रक्रिया को निलंबित करने का दोबारा अनुरोध किया। उसने कहा कि कंपनी ने कर चोरी को लेकर चल रही जांच का खुलासा नहीं किया है।

हालांकि कंपनी ने इस बात को सिरे से खारिज किया है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष को लिखे पत्र में, फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टुरेन्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) के महासचिव जैसन चाको ने कहा, “ओयो आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए सेबी से मंजूरी प्राप्त करने की योग्यता के तहत जरूरी खुलासे की घोषणा की शर्त को पूरा करने में नाकाम रही है।"

इससे पहले भी अक्टूबर में, उद्योग संगठन ने ओयो की अनियमितताओं सहित अन्य बातों की ओर ध्यान दिलाते हुए सेबी से उसकी आईपीओ की प्रक्रिया निलंबित करने का अनुरोध किया था।

एफएचआरएआई ने कहा था कि कंपनी प्रतिस्पर्धा रोधी कारोबारी गतिविधि में शामिल है और साथ ही उसने अपने आईपीओ के लिए जमा विवरण पुस्तिका (डीआरएचपी) में अदालत में अपने खिलाफ चल रहे महत्वपूर्ण मामलों का सही तरह से खुलासा नहीं किया है।

हालांकि, ओयो ने एफएचआरएआई के आरोपों को ’गलत जानकारी और निराधार झूठ’ करार देते हुए उसे खारिज कर दिया।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम इन आरोपों का दृढ़ता से खंडन करते हैं। कंपनी ने कोई कर चोरी नहीं की है। आज तक, कंपनी के खिलाफ कोई कर की मांग नहीं की गई है। कानून का पालन करने वाली एक जिम्मेदार कंपनी होने के नाते हम सरकारी एजेंसियों के साथ उनके द्वारा मांगी गई सभी सूचनाओं और दस्तावेजों के लिए सहयोग करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर