लाइव न्यूज़ :

महामारी की मार, कैफे कॉफी डे ने ग्राहकों के ठिकानों से कई वेंडिंग मशीनें हटाईं

By भाषा | Updated: July 2, 2021 14:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई कॉफी श्रृंखला कैफे कॉफी डे (सीसीडी) का परिचालन करने वाली कॉफी डे ग्लोबल लि. ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान महामारी की वजह से मांग प्रभावित होने के चलते ग्राहकों के अनुसार बने 30,000 कैबिनेट को छोड़ दिया है। इनका इस्तेमाल कॉफी की वेंडिंग मशीनों के लिए किया जाता है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में सीडीजीएल की मूल कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज लि. ने कहा कि महामारी की स्थिति की वजह से ग्राहकों के ठिकानों से कई वेंडिंग मशीनें हटाई गई हैं।

कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड (सीडीजीएल) ने 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्तवर्ष में 306.54 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। इस दौरान परिचालन से उसकी आय 73.4 प्रतिशत घटकर 400.81 करोड़ रुपये रह गई।

जनवरी-मार्च तिमाही में, कंपनी का शुद्ध घाटा बढ़कर 94.81 करोड़ रुपये और परिचालन आय 61.4 प्रतिशत घटकर 141.04 करोड़ रुपये रही।

इससे पिछले साल नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी के वेंडिंग विभाग द्वारा ग्राहकों के ठिकानों पर कस्टम-मेड कैबिनेट लगाया जा रहा है। ये कैबिनेट फिक्स होते हैं और इन्हें हटाया नहीं जा सकता है। ऐसे में कंपनी को 29,996 कैबिनेट छोड़ने पड़े हैं।

कंपनी के एक ऋणदाता ने अपने बकाये की वसूली के लिए दिवाला न्यायाधिकरण एनसीएलटी से भी संपर्क किया है।

सीडीजीएल ने कहा, ‘‘हालांकि, एनसीएलटी ने अभी दिवाला प्रक्रिया संबंधी आवेदन को कार्रवाई के लिए दाखिल नहीं किया है। एक अन्य ऋणदाता ने बकाया राशि की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 20 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के धन आने से कोई नहीं रोक सकता, पढ़ें सभी राशियों का भविष्य

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

पूजा पाठPanchang 20 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव