लाइव न्यूज़ :

अधिक ऊपज देने वाली, कीट प्रतिरोधी सोयाबीन किस्म अगले वर्ष किसानों को उपलब्ध होगी: सरकार

By भाषा | Updated: April 29, 2021 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल भारतीय वैज्ञानिकों ने सोयाबीन की अधिक उपज देने वाली और कीट-प्रतिरोधी किस्म विकसित की है। अगले साल तक किसानों को इसके बीज उपलब्ध हो जाएंगे। कृषि मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सोयाबीन की नयी एमएसीएस 1407, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर-पूर्वी राज्यों में खेती के लिए उपयुक्त है। इसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त संस्थान एमएसीएस- अग्रहार रिसर्च इंस्टीट्यूट (एआरआई), पुणे के वैज्ञानिकों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के सहयोग से विकसित किया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसे नये बीज कोअधिसूचित एवं जारी करने की केन्द्रीय उपसमिति ने व्यावसायिक उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है। यह बीज उत्पादन और खेती के लिए कानूनी रूप से उपलब्ध है। मंत्रालय के अनुसार , ‘‘इसका बीज किसानों को वर्ष 2022 खरीफ सत्र के दौरान बुवाई के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।’’

नई किस्म क्रॉस-ब्रीडिंग तकनीक से विकसित किया गया है। यह 39 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की ऊपज देता है।इसे परिपक्व होने में 104 दिन लगते हैं।

पिछले कुछ वर्षो के दौरान देश में सोयाबीन का उत्पादन 100-146 लाख टन के दायरे में बना हुआ है। सरकार के दूसरे अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2020-21 के फसल वर्ष (जुलाई-जून) में इसका उत्पादन 137.11 लाख टन रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें