लाइव न्यूज़ :

हीरो इकेल्ट्रिक व्हीकल्स 2025 तक व्यापार के विस्तार में 700 करोड़ रुपए का निवेश करेगी

By भाषा | Updated: July 11, 2021 19:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स वर्ष 2025 तक अपने कारोबार के विस्तार को तेज करने के लिए 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसमें एक नयी विनिर्माण इकाई की स्थापना की योजना भी शामिल है, जिसके लिए उसने अभी 220 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी लुधियाना के अपने मौजूदा संयंत्र की विद्युत-वाहन विनिर्माण क्षमता 75,000 से बढ़ाकर तीन लाख इकाई वर्षिक करने की योजना बना रही है। वह इसके अलावा 10 लाख वाहन की क्षमता का नया कारखाना लागाने की योजना भी योजना बना रही है।

यह योजना 2025-26 तक लगभग 10 लाख विद्युत-वाहन की वार्षिक बिक्री के कंपनी के लक्ष्य का के अनुसार बनायी जा रही है।

इसके अलावा, कंपनी अपनी आपूर्ति श्रृंखला, सेवा नेटवर्क और चार्जिंग स्टेशनों के विस्तार के साथ-साथ अनुसंधान और विकास (आर एंड डी), विपणन, डीलर नेटवर्क विस्तार को भी तेज कर रही है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग में "तेज वृद्धि" का लाभ उठाने के लिए ऐसा कर रही है।

हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, "आने वाले कुछ वर्षों में, 2025 तक, हम इन सुविधाओं पर कम से कम भी तो 700 करोड़ रुपए का निवेश करने की उम्मीद कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट