लाइव न्यूज़ :

एचसीसी का पहली तिमाही शुद्ध मुनाफा 180 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: August 12, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि जून 2021 को समाप्त पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 179.98 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि उसे पिछले वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में 409.26 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 2,503.29 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 1,689.82 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल खर्च पहले के 1,989 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,579 करोड़ रुपये हो गया।

एक बयान में, कंपनी ने कहा कि उसने कोविड-19 की विनाशकारी दूसरी लहर के बावजूद अपने परिचालन को बेहतर बनाए रखा।

कंपनी ने कहा, ‘‘एचसीसी को एक संयुक्त उद्यम के तहत, चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड से 1,147 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है। कंपनी की 30 जून, 2021 तक कुल ऑर्डरबुक 17,575 करोड़ रुपये की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट