लाइव न्यूज़ :

तीसरी तिमाही में हैवेल्स का शुद्ध लाभ 74.5 प्रतिशत बढ़ा, बिक्री 39.7 प्रतिशत तेज हुई

By भाषा | Updated: January 20, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी इलेक्ट्रिकल सामान बनाने वाली कंपनी हैवेल्स इंडिया लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 74.52 प्रतिशत बढ़कर 350.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। साल भर पहले कंपनी को 200.62 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि इस दौरान परिचालन से प्राप्त राजस्व साल भर पहल के 2,273.29 करोड़ रुपये से 39.67 प्रतिशत बढ़कर 3,175.20 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का कुल व्यय 2,064.24 करोड़ रुपये के मुकाबले 32.96 प्रतिशत बढ़कर 2,744.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने कहा कि स्विचगियर्स सेगमेंट से राजस्व 437.12 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि के 330.90 करोड़ रुपये के मुकाबले 32.10 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान केबल खंड से राजस्व 27.11 प्रतिशत बढ़कर 905.17 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह लाइटिंग और इलेक्ट्रिकल कंज्यूमर ड्यूरेबल का राजस्व क्रमश: 29.80 प्रतिशत और 46.10 प्रतिशत बढ़कर 362.64 करोड़ रुपये और 783.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें