लाइव न्यूज़ :

जीएसटी अधिकारियों ने अप्रैल-जून में 7,421 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी; 1,920 करोड़ रुपये की वसूली

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त जीएसटी अधिकारियों ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में 7,421 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया है।

वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में पिछले तीन वर्षों में जीएसटी में कुल कर चोरी का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 में कर चोरी के 10,657 मामलों का पता चला, जिसमें 40,853.27 करोड़ रुपये शामिल थे। इसमें से वसूली 18,464 करोड़ रुपये की हुई।

वर्ष 2020-21 में जीएसटी के 12,596 मामलों में 49,384 करोड़ रुपये की जीएसटी कर चोरी का पता चला जिसमें से वसूली 12,235 करोड़ रुपये की हुई।

चालू वित्त वर्ष में जून तक, 7,421.27 करोड़ रुपये की माल और सेवा कर (जीएसटी) चोरी के 1,580 मामलों का पता चला, और अप्रैल-जून 2021 में 1,920 करोड़ रुपये की वसूली हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव