लाइव न्यूज़ :

लगातार तीसरे महीने मई में जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये के पार

By भाषा | Updated: June 1, 2019 23:54 IST

अप्रैल में जीएसटी संग्रह माल एवं सेवा कर व्यवस्था लागू होने के बाद अब तक का सबसे ज्यादा राजस्व संग्रह है। यह लगातार तीसरा महीना है, जिसमें जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया है।

Open in App

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह मई महीने में एक लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल मई में जीएसटी के मद में 94,016 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी थी। मई में जीएसटी संग्रह 1,00,289 करोड़ रुपये रहा। यह अप्रैल 2019 के 1,13,865 करोड़ रुपये के जीएसटी संग्रह की तुलना में कम है। अप्रैल में जीएसटी संग्रह माल एवं सेवा कर व्यवस्था लागू होने के बाद अब तक का सबसे ज्यादा राजस्व संग्रह है। यह लगातार तीसरा महीना है, जिसमें जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया है।

मार्च 2019 में 1.06 लाख करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। मई महीने में कुल 72.45 लाख संक्षिप्त बिक्री रिटर्न जीएसटीआर -3 बी जमा किए गए। यह अप्रैल में दाखिल किए गए 72.13 लाख रिटर्न की तुलना में अधिक है। वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, "मई महीने में कुल जीएसटी संग्रह 1,00,289 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 17,811 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) 24,462 करोड़ रुपये , एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) 49,891 करोड़ रुपये और उपकर संग्रह 8,125 करोड़ रुपये रहा। "

मंत्रालय ने बताया कि फरवरी - मार्च 2019 के लिए जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में राज्यों को 18,934 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि मई 2019 में जीएसटी संग्रह 2018-19 में हुए औसत मासिक जीएसटी राजस्व (98,114 करोड़ रुपये) से 2.21 प्रतिशत अधिक है और मई 2018 के जीएसटी राजस्व से 6.67 प्रतिशत अधिक है।

मई 2019 के दौरान, सरकार ने नियमित निपटान के रूप में सीजीएसटी को 18,098 करोड़ रुपये और आईजीएसटी से सीजीएसटी को 14,438 करोड़ रुपये दिए हैं। मंत्रालय ने कहा कि मई 2019 में नियमित निपटान के बाद केंद्र सरकार और राज्यों का अर्जित कुल राजस्व क्रमश: (सीजीएसटी के लिए) 35,909 करोड़ रुपये और (एसजीएसटी के लिए) 38,900 करोड़ रुपये रहा।

केंद्र ने 2019-20 वित्त वर्ष में सी जीएसटी से 6.10 लाख करोड़ रुपये और क्षतिपूर्ति उपकर के रूप में 1.01 लाख करोड़ रुपये एकत्र करने का लक्ष्य रखा है। आईजीएसटी 50,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2018-19 में सीजीएसटी संग्रह 4.25 लाख करोड़ रुपये तथा क्षतिपूर्ति उपकर 97,000 करोड़ रुपये से अधिक था।

टॅग्स :जीएसटीमोदी सरकारबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां