लाइव न्यूज़ :

शिकॉगो में मंदी के कारण मूंगफली तेलों में गिरावट, सीपीओ और पामोलीन में सुधार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त विदेशों में मिले- जुले रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों दाना सहित अधिकांश तेल-तिलहनों के भाव लाभ दर्शाते बंद हुए जबकि मूंगफली, सरसों पक्की एवं कच्ची घानी, सोयाबीन तेल-तिलहन और मक्का खल के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। मांग कमजोर होने से मूंगफली गुजरात और साल्वेंट रिफाइंड के भाव हानि के साथ बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मूंगफली के तेल रहित खल (डीओसी) की मांग होने से मूंगफली के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 0.5 प्रतिशत की तेजी रही जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में दो प्रतिशत की गिरावट थी। मलेशिया एक्सचेंज में तेजी की वजह से कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन दिल्ली और पामोलीन कांडला तेल के भाव लाभ के साथ बंद हुए। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में आई गिरावट को देखते हुए सोयाबीन डीगम सहित इसके तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र के लातूर में सोयाबीन के तीन चार हजार बोरी की आवक हुई जिसमें सोयाबीन के बेहतर दाने के सौदों को 9,800 रुपये क्विन्टल (मंडी खर्च अलग) के भाव बेचे गये।

उन्होंने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भरता खत्म करनी होगी और तेल-तिलहनों के घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने की ओर विशेष ध्यान देना होगा। यह कदम लंबे समय में देश के हित में साबित होगा। खाद्य तेलों के आयात के लिए सालाना लगभग एक लाख करोड़ रुपये से अधिक विदेशी मुद्रा खर्च की जाती है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,800 - 7,850 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,295 - 6,440 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,250 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,195 - 2,325 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,570 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,530 -2,580 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,615 - 2,725 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,000 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,950 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,500 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,400 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,250 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,250 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव