लाइव न्यूज़ :

ग्रोफर्स का नाम अब ब्लिंकिट हुआ

By भाषा | Updated: December 13, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर ऑनलाइन किराना डिलीवरी मंच ग्रोफर्स ने सोमवार को कहा कि वह सेवाओं की तेज आपूर्ति को दर्शाने के लिए अपना नाम बदलकर 'ब्लिंकिट' कर रहा है।

जोमैटो और सॉफ्टबैंक द्वारा वित्तपोषित इस कंपनी ने कुछ महीने पहले 10 मिनट की डिलीवरी के वादे के साथ अपनी त्वरित वाणिज्य सेवा शुरू की थी।

ब्लिंकिट ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, "कुछ महीने पहले, हमने अपने ग्राहकों को अपने दैनिक जीवन में आवश्यक अधिकांश सामानों की 10 मिनट में डिलीवरी के साथ वाणिज्य के भविष्य का निर्माण करने के लिए एक यात्रा शुरू की ... हमने ग्रोफर्स के रूप में बहुत कुछ सीखा, और हमारी सभी सीख, हमारी टीम, और हमारे बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल चौंकाने वाली रफ्तार से बढ़ते उत्पाद-बाजार में त्वरित वाणिज्य के लिए किया जा रहा है।"

ब्लॉगपोस्ट के अनुसार कंपनी अपनी सेवा के तहत भारत के 12 शहरों में पहले से ही एक सप्ताह में 10 लाख से अधिक ऑर्डर को पूरा कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट