लाइव न्यूज़ :

गोयल ने उद्यमिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि बड़े और मझोले शहरों (टियर-1 और टियर-2) में उद्यमिता को बढ़ावा देने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने सफल स्टार्टअप को युवाओं से जुड़ने का सुझाव भी दिया।

भारत में लगभग 45 प्रतिशत स्टार्टअप टियर-2 और टियर-3 (मझोले एवं छोटे शहरों) शहरों से हैं और 623 जिलों में कम से कम एक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप है।

गोयल ने राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद की तीसरी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ‘स्टार्टअप इंडिया आंदोलन’ ने ‘मानसिकता में बदलाव’ करते हुए ‘कर सकते हैं’ की जगह ‘करेंगे’ की भावना जगाई है और उद्यमिता की पारंपरिक धारणाओं को आगे बढ़ाने में मदद की है।

राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद का गठन उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने देश में नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए किया था।

उन्होंने भरोसा दिया कि सरकार एक मजबूत स्टार्टअप परवेश विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव