लाइव न्यूज़ :

गोयल ने मोटे अनाजों के उत्पादन, खरीद को योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 00:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को मोटे अनाजों का उत्पादन और उनकी खरीद को प्रोत्साहन दिये जाने के साथ योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक खाद्य मंत्री ने मंगलवार को मोटे अनाजों की खरीद, वितरण और निपटान की नीतिगत व्यवस्था की समीक्षा की।

गोयल ने इस दौरान कहा, ‘‘देश में मोटे अनाजों की खेती और वितरण को प्रोत्साहन दिये जाने के नियमों में बदलाव लाने का समय आ गया है।’’

गोयल रेल मंत्रालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के साथ साथ खाद्य मंत्रालय का भी कामकाज देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोटे अनाजों की खेती और उनकी खरीद को योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाये जाने की आवश्यकता है।

इस समीक्षा बैठक में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग और कृषि मंत्रालय के तहत आने वाले कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में देश में मोटे अनाजों को बढ़ावा देने की आवशयकता जताई थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी 2023 को ‘‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’’ घोषित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमैदान में घुसा ट्रैक्टर, फाइनल मैच हुआ तबाह, देखें वायरल वीडियो

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव