लाइव न्यूज़ :

सरकार की एक्सिस बैंक में 1.95 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री पेशकश को पहले दिन अच्छी प्रतिक्रिया मिली

By भाषा | Updated: May 19, 2021 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली 19 मई केंद्र सरकार की एक्सिस बैंक में अपनी 1.95 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की पेशकश को बुधवार अच्छी प्रतिक्रिया मिली। शेयर बिक्री पेशकश के पहले दिन चार गुना अभिदान मिला। निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव तुहीन कांत पांडे ने यह जानकारी दी।

केंद्र सरकार ने स्पेसिफाइड अंडरटेकिंग ऑफ द यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया यानी एसयूयूटीआई के जरिये एक्सिस बैंक में अपने 5.80 करोड़ शेयर या 1.95 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है। इसकी न्यूनतम कीमत 680 रुपये प्रति शेयर रखी गई है। इसके तहत बुनियादी रूप से निर्गम की संख्या 3.60 करोड़ रखी गयी है जबकि अधिक बोली आने पर 2.20 करोड़ से अधिक शेयर और बेचने का विकल्प रखा गया है।

पांडे ने कहा, ‘‘ एक्सिस बैंक में एसयूयूटीआई के शेयर बिक्री पेशकश को पहले दिन अच्छी प्रतिक्रिया मिली। एसयूयूटीआई ने अधिक बोली आने पर अतिरिक्त शेयर बेचने के विकल्प के उपयोग का निर्णय किया है। खुदरा निवेशकों के लिए यह विकल्प बृहस्पतिवार को खुलेगा।’’

एक्सिस बैंक में अपनी 1.95 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री से केंद्र सरकार को करीब 4,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

मार्च 2021 की स्थिति के अनुसार एसयूयूटीआई की एक्सिस बैंक में 3.45 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी