लाइव न्यूज़ :

सरकार दूरसंचार पीएलआई योजना के आकलन के लिये 20 गुना तक बढ़ी हुए बिक्री मूल्य पर विचार करेगी

By भाषा | Updated: February 25, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी सरकार उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) देने के लिये दूरसंचार गियर विनिर्माताओं की बिक्री मूल्य में 20 गुना तक वृद्धि पर विचार करेगी। अधिसूचित नियमों में यह कहा गया है।

एक अप्रैल, 2021 से प्रभाव में आने वाली योजना के तहत दूरसंचार उपकरण विनिर्माण के लिये बढ़ी हुई बिक्री का 4 से 7 प्रतिशत प्रोत्साहन सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को तथा 4 से 6 प्रतिशत अन्य कंपनियों को दिया जाएगा।

अधिसूचना के अनुसार, ‘‘पीएलआई योजना 12,195 करोड़ रुपये की वित्तीय सीमा के भीतर क्रियान्वित की जाएगी। यह पांच साल में योजना के क्रियान्वयन के लिये है।’’

दूरसंचार गियर विनिर्माता को भूमि और इमारत के अलावा अपने संयंत्र में जरूरी निवेश की तुलना में बिक्री में कम-से-कम तीन गुना उच्च मूल्य प्राप्त करने की जरूरत होगी।

निवेश और बढ़ी हुई बिक्री का आकलन वित्त वर्ष 2019-20 से किया जाएगा।

सरकार ने एमएसएमई के लिये न्यूनतम निवेश सीमा 10 करोड़ रुपये और अन्य के लिये 100 करोड़ रुपये निर्धारित की है। इसमें जमीन और इमारत में किया गया निवेश शामिल नहीं है।

पीएलआई योजना ब्रॉडबैंड ट्रांसमिशन उपकरण, 4जी और 5जी वायरलेस उपकरण, फाइबर-टू-द-होम गियर, नेटवर्क स्विच आदि पर लागू होगी।

सरकार को उम्मीद है कि पीएलआई योजना से भारत दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पादों के विनिर्माण के मामले में वैश्विक केंद्र बनेगा।

दूरसंचार विभाग का अनुमान है कि योजना से अगले पांच साल में उत्पादन में 2 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि होगी। साथ ही इससे 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक