लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से भारतीय शराब के लेकर गैर-व्यापारिक प्रतिबंध हटाने के लिये कहे सरकार: सीआईएबीसी

By भाषा | Updated: March 16, 2021 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च भारतीय शराब विनिर्माता कंपनियों के मंच सीआईएबीसी ने मंगलवार को सरकार से ब्रिटेन में भारत में बनी शराब के प्रवेश में गैर-प्रशुल्कीय बाधाएं हटवाने का आग्रह किया।

कान्फेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (सीआईबीसी) ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन में भेजी जाने वाली व्हिस्की और रम की खेप के कम से कम तीन साल पुराना होने की शर्त को भी हटाए जाने की मांग की है।

संगठन ने कहा कि भारत को ब्रिटेन सरकार से गैर-शुल्क बाधाओं को समाप्त करने के लिये कहना चाहिए ताकि वहां भारत में बने शराब का सुगमता से निर्यात हो सके।

सीआईएबीसी ने सुझाव दिया है कि भारत में बनी हर तरह की व्हिस्की को ब्रिटेन में बिक्री की छूट होनी चाहिए, चाहे वह माल्ट से बनी हो या अनाज अथवा शीरे से तैयार की गयी हों।

सीआईएबीसी के महानिदेशक विनोद गिरी ने कहा, ‘‘ब्रिटेन को भारत में जिस विधि से शराब बनती है, उसे स्वीकार करना चाहिए क्योंकि भारत में भी ब्रिटेन की विधि से बनी व्हिस्की को स्वीकार किया जाता है।’’

उन्होंने कहा कि भारत केवल 5 करोड़ रुपये मूल्य के शराब का सालाना निर्यात करता है जबकि हमारा आयात 1,300 करोड़ रुपये का है।

गिरी ने कहा कि यूरोपीय देशों की प्रतिबंधात्मक व्यापार नीतियों से यूरोपीय संघ और ब्रिटेन में भारत में बनी शराब के निर्यात की संभावनाएं बाधित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक