लाइव न्यूज़ :

सरकार डेयरी किसानों के जीवन यापन स्तर में सुधार के संदर्भ में सहकारी संस्थाओं से बात की

By भाषा | Updated: December 12, 2020 17:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने एनडीडीबी और डेयरी सहकारी समितियों के साथ नए व्यवसाय मॉडल के माध्यम से डेयरी किसानों की आजीविका में सुधार के तरीकों पर चर्चा की है।

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के अलावा, गुजरात दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) और कायरा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के प्रतिनिधि आनंद, गुजरात में शुक्रवार को हुई इस बैठक में उपस्थित थे।

मंत्री के हवाले से एक बयान में कहा गया है, ‘‘भारत में डेयरी व्यवसाय से व्यवसाशय के बजाय लाखों किसानों की आजीविका कहीं ज्यादा है। मूल्य के संदर्भ में दूध, भारत की सबसे बड़ा कृषि जिंस है और यह धान और गेहूं के सम्मिलित मूल्य से कहीं अधिक है।’’

उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, एनडीडीबी डेयरी किसानों के लिए प्रौद्योगिकी-संचालित आय सृजन गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘आजीविका के विविधीकरण की ओर लक्षित विविध वैकल्पिक गतिविधियों के माध्यम से आय प्राप्ति के कई अन्य धाराओं में डेयरी किसानों को संलग्न करने के लिए प्रेरित करना और उसमें शामिल करना, इन किसानों के आर्थिक मजबूती और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है।’’

मंत्री ने जकरियापुरा गांव में डेयरी किसानों के साथ बातचीत की और बायोगैस संयंत्रों की एक नई तकनीक अपनाने के लिए उनकी सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव