लाइव न्यूज़ :

सरकार ने एडीबी के साथ 2,074 करोड़ रुपये के दो ऋण करार किए

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर सरकार ने तमिलनाडु में एक किफायती आवास परियोजना और उत्तराखंड में जल स्वच्छता कार्यक्रम के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ 2,074 करोड़ रुपये के दो ऋण करार किए हैं।

तमिलनाडु में शहरी गरीबों की समावेशी और टिकाऊ आवासों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सरकार और एडीबी ने 15 करोड़ डॉलर (लगभग 1,132 करोड़ रुपये) के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

एक बयान में कहा गया है कि इसके अलावा उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल शहरों में सुरक्षित और कम कीमत पर पेयजल आपूर्ति और शहर भर में स्वच्छता सेवाओं तक समावेशी पहुंच में सुधार को 12.5 करोड़ डॉलर (लगभग 942 करोड़ रुपये) के ऋण करार पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

बयान में कहा गया है कि सस्ते मकानों की परियोजना सरकार की विकास प्राथमिकताओं तथा शहरी क्षेत्र के विकास की नीतियों के अनुकूल है। विशेषरूप से यह सरकार के प्रमुख कार्यक्रम पीएमएवाई-सभी के लिए घर (शहरी) के अनुरूप है।

बयान में कहा गया है कि तमिलनाडु की 7.2 करोड़ की आबादी में से आधी शहरी क्षेत्रों में रहती है। ऐसे में यह देश का सबसे अधिक शहरीकृत राज्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव