लाइव न्यूज़ :

सरकार ने सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी से 32,853 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: April 9, 2021 22:01 IST

Open in App

मुंबई, नौ अप्रैल सरकार ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष के लिए प्रतिभूतियों (जी-सेक) की नीलामी शुरू की और पहली नीलामी में 32,853 करोड़ रुपये जुटाए। यह मई, 2020 के बाद बाजार से साप्ताहिक आधार पर जुटाया गया सबसे ऊंचा कर्ज है। केयर रेटिंग्स ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह राशि सरकार ने 2020-21 की आखिरी नीलामी से कम की दर पर जुटाई है।

सरकार ने 32,000 करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि की तुलना में 32,853 करोड़ रुपये 6.14 प्रतिशत की दर पर जुटाए हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि केंद्रीय बैंक के तरलता तथा प्रतिफल पर नियंत्रण के उपाय काम कर रहे हैं।

चालू वित्त वर्ष की पहली सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी में सरकार ने 35,853 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो 22 मई, 2020 के बाद सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

केयर रेटिंग्स के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि यह अधिसूचित राशि से अधिक है।

इस नीलामी में भारित औसत प्राप्ति 6.14 प्रतिशत रही, जो 19 मार्च, 2021 को हुई नीलामी में कर्ज की लागत से 0.04 प्रतिशत कम है।

सरकार की कर्ज की लागत पिछली तीन तिमाहियों से छह प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। इसको लेकर सरकार और मौद्रिक प्राधिकरण चिंतित हैं।

इसी के मद्देनजर केंद्रीय बैंक ने सात अप्रैल को इस तिमाही के दौरान एक लाख करोड़ रुपये की निश्चित तरलता डालने की प्रतिबद्धता जताई। यह राशि एक नए माध्यम सरकारी प्रतिभूतियों के अधिग्रहण कार्यक्रम या जी-सैप के जरिये डाली जाएगी। इस कार्यक्रम का मकसद बांड पर प्रतिफल को नियंत्रण में रखना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव