लाइव न्यूज़ :

सरकार ने बैंकों को पुनर्पूंजीकरण बांड पर 22,807 करोड़ रुपये का ब्याज भुगतान किया

By भाषा | Updated: December 27, 2020 16:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर सरकार ने पिछले दो वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिये पुनर्पूंजीकरण बांड के तहत ब्याज भुगतान के रूप में 22,086.54 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को जारी ऐसे बांड पर 5,800.55 करोड़ रुपये का ब्याज भुगतान किया। ये बांड बैंकों में पूंजी डाले जाने के मकसद से जारी किये गये ताकि वे बासेल-तीन दिशानिर्देशों के तहत नियामकीय नियमों की जरूरतों को पूरा कर सके।

आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार उसके बाद के वर्ष 2019-20 में इसके लिये सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों बांड के एवज में 16,285.99 करोड़ रुपये का ब्याज भुगतान किया गया जो कि 2018-19 के मुकाबले तीन गुना अधिक है।

बॉंड के जरिये पूंजी डालने की अवधारणा को सबसे पहले 2017 में पेश किया गया। उससे पहले, सरकार बैंकों को पूंजी बढ़ाने के लिये संचित निधि से नकद राशि दे रही थी। इससे राजकोषीय बोझ बढ़ रहा था।

राजकोषीय दबाव कम करने के लिये सरकार ने अक्टूबर 2017 में नया तरीका निकाला जिसे बैंकों में पुनर्पूंजीकरण बांड नाम दिया गया।

इस व्यवस्था के तहत सरकार उन बैंकों को बांड जारी करती है जिन्हें पूंजी की जरूरत है। संबंधित बैंक उस बांड को लेते हैं और उसके एवज में सरकार को पैसा मिलता है। इस तरह सरकार को जो राशि प्राप्त होती है, उसे बैंक की इक्विटी पूंजी में डाला जाता है। इससे सरकार को वास्तव में अपनी जेब से कुछ भी नहीं देना पड़ता।

हालांकि, पुनर्पूंजीकरण बांड के रूप में बैंक जो राशि निवेश करते हैं, उस पर उन्हें ब्याज मिलता है। इससे सरकार को राजकोषीय घाटे को काबू में रखने में मदद मिलती है।

इस प्रकार के बांड के लिये, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को चालू वित्त वर्ष के दौरान ब्याज के रूप में 25,200 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। इस साल का ब्याज दोनों वित्त वर्ष में संयुक्त रूप से दी गयी राशि के मुकाबले अधिक है।

कुल मिलाकर सरकार ने पहले तीन वित्त वर्षों में करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये पुनर्पूंजीकरण के रूप में जारी किये हैं। पहले साल सरकार ने 80,000 करोड़ रुपये पुनर्पूंजीकरण बांड जारी किये जबकि 2018-19 में 1.06 लाख करोड़ रुपये और पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में 64,443 करोड़ की पूंजी बांड के जरिये डाली गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक