लाइव न्यूज़ :

सरकार ने विशिष्ट इस्पात के लिए पीएलआई योजना दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया

By भाषा | Updated: October 22, 2021 23:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने विशिष्ट इस्पात के लिए हाल ही में घोषित उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के लिए दिशानिर्देश अधिसूचित कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 22 जुलाई को भारत में विशिष्ट इस्पात के उत्पादन को बढ़ावा देने, लगभग 40,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश को आकर्षित करने और नए 5.25 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए 6,322 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी।

इस्पात मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पीएलआई योजना के प्रभावी संचालन और सुचारू कार्यान्वयन के लिए दिशानिर्देश 20 अक्टूबर, 2021 को मंत्रालय की वेबसाइट पर अधिसूचित किए गए हैं। दिशानिर्देश योजना के परिचालन पहलुओं जैसे कि आवेदन, पात्रता, प्रोत्साहन के संवितरण और अन्य चीजों पर स्पष्टता प्रदान करते हैं।’’

इस्पात मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों के अनुसार, योजना का लाभ लेने वाली कंपनी को कंपनी अधिनियम के तहत भारत में पंजीकृत होना चाहिए। संयुक्त उद्यम कंपनियां भी योजना के तहत प्रोत्साहन के लिए आवेदन कर सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव