लाइव न्यूज़ :

सरकार ने संशोधित खनिज रियायत नियम अधिसूचित किए

By भाषा | Updated: November 9, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर केंद्र सरकार ने संशोधित खनिज रियायत नियमों को अधिसूचित कर दिया है जिससे निजी खदानों से निकले 50 प्रतिशत खनिज की बिक्री, बिना किसी शुल्क के खदानों के हस्तांतरण और आंशिक रूप से पट्टा दिए जाने का रास्ता साफ होगा।

इस साल की शुरुआत में खान एवं खनिज (विकास और संशोधन) अधिनियम, 1957 (एमएमडीआर अधिनियम) में कई संशोधन किए गए थे। इन बदलावों का उद्देश्य खनन क्षेत्र में रोजगार एवं निवेश बढ़ाना, राज्यों का राजस्व बढ़ाना, उत्पादन बढ़ाना और खानों का समयबद्ध संचालन है।

मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि खान मंत्रालय ने "खनिज (परमाणु और हाइड्रो कार्बन ऊर्जा खनिज के अलावा) रियायत नियम, 2016 (एमसीआर, 2016) में संशोधन करने के लिए खनिज (परमाणु और हाइड्रो कार्बन ऊर्जा खनिज के अलावा) रियायत (चौथा संशोधन) नियम, 2021 अधिसूचित किया है।"

नए नियमों को राज्य सरकारों, उद्योग संघों, खान कर्मियों, अन्य हितधारकों और आम जनता के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव