लाइव न्यूज़ :

प्राथमिकता वाले कुछ उद्योगों के लिए ऑक्सीजन इस्तेमाल पर लगी रोक हटा सकती है सरकार

By भाषा | Updated: May 30, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई चिकित्सीय ऑक्सीजन की मांग में आयी कमी के साथ सरकार अगले दो-तीन दिनों में प्राथमिकता वाले कुछ उद्योगों के लिए तरल ऑक्सीजन के इस्तेमाल पर लगी रोक हटा सकती है।

सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के चरम पर पहुंचने के साथ ज्यादा लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र ने किसी भी गैर चिकित्सीय कार्य के लिए तरल ऑक्सीजन के इस्तेमाल पर रोक लगी दी थी और विनिर्माण इकाइयों से अपना उत्पादन अधिकतम करने और उसे चिकित्सीय इस्तेमाल की खातिर सरकार को उपलब्ध कराने को कहा था।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "चिकित्सीय ऑक्सीजन की मांग कम हो गयी है। अगले दो-तीन दिनों में प्राथमिकता वाले कुछ उद्योगों को ऑक्सीजन मिल सकता है।"

देश में कोविड-19 का दैनिक संक्रमण दर गिरकर अब 8.02 प्रतिशत हो गयी है और यह लगातार पांचवें दिन 10 प्रतिशत से कम है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर भी गिरकर 9.36 प्रतिशत हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?