लाइव न्यूज़ :

सरकार ने प्याज निर्यात से प्रतिबंध हटाया, एक जनवरी 2021 से हो सकेगा निर्यात

By भाषा | Updated: December 28, 2020 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर प्याज की कीमतों में गिरावट आने के बाद सरकार ने सोमवार को प्याज की सभी किस्मों के निर्यात लगाई गई रोक को अगले साल एक जनवरी से हटाने का फैसला किया है।

सरकार ने इस साल सितंबर में कीमतों में तेजी आने और घरेलू बाजार में उपलब्धता बढ़ाने के लिए प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी।

विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘प्याज की सभी किस्मों का निर्यात ... एक जनवरी 2021 से मुक्त रूप से किया जा सकता है।’’

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) वाणिज्य मंत्रालय की इकाई है जो कि निर्यात और आयात-संबंधी मुद्दों को देखता है।

राष्ट्रीय राजधानी में प्याज का खुदरा मूल्य 35-40 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में है।

भारत में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक तीन सबसे बड़े प्याज उगाने वाले राज्य हैं।

भारत सबसे बड़े प्याज निर्यातकों में से एक है। भारत से नेपाल और बांग्लादेश सहित कई देशों को प्याज का निर्यात किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव