लाइव न्यूज़ :

सरकार ने चालू खरीफ सत्र में अभी तक एमएसपी पर 86,243 करोड़ रुपये के धान की खरीद की

By भाषा | Updated: December 28, 2020 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर चालू खरीफ सत्र में सरकार ने अभी तक 86,242.83 करोड़ रुपये मूल्य के 456.79 लाख टन धान की खरीद की है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक है।

एक सरकारी बयान में, खाद्य मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने किसानों से एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीफ 2020-21 फसलों की खरीद जारी रखा है।

खरीफ 2020-21 के लिए धान की खरीद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सुचारू रूप से जारी है।

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्यों की अन्य एजेंसियों ने 27 दिसंबर तक 456.79 लाख टन धान की खरीद की है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह खरीद 366.19 लाख टन की हुई थी।

बयान में कहा गया, ‘‘चालू खरीद विपणन सत्र में 86,242.83 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य के साथ खरीद अभियान से लगभग 56.55 लाख किसान पहले ही लाभान्वित हो चुके हैं।’’

अब तक हुई कुल खरीद में से अकेले पंजाब ने 202.77 लाख टन धान का योगदान दिया है, जो कि कुल खरीद का 44.39 प्रतिशत भाग है। पंजाब में, खरीद का काम समाप्त हो गया है।

मंत्रालय ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक में एमएसपी पर कपास बीज की खरीद कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।

बयान में कहा गया है, ‘‘27 दिसंबर तक, 19,815.07 करोड़ रुपये मूल्य के 67,67,701 कपास गांठों की खरीद की गई है, जिससे 13,12,274 किसान लाभान्वित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव