लाइव न्यूज़ :

सरकार ने स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाई

By भाषा | Updated: March 17, 2021 14:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च सरकार ने स्टार्टअप इंडिया सीट फंड योजना के कार्यान्वयन और निगरानी के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की है।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के एक कार्यालय ज्ञापन के अनुसार विशेषज्ञों की सलाहकार समिति योजना के तहत धन आवंटन के लिए लाभार्थियों का चयन करेगी, प्रगति की निगरानी करेगी और इस धनराशि के उचित इस्तेमाल के लिए सभी उपाए करेगी, ताकि योजना के उद्देश्यों को पूरा किया जा सके।

डीपीआईआईटी ने फरवरी में अवधारणा, प्रोटोटाइप विकास, उत्पाद, बाजार में प्रवेश और व्यावसायीकरण के प्रमाण के लिए वित्तीय सहायता देने के दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया था।

ज्ञापन में कहा गया कि समिति का गठन एच के मित्तल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की अध्यक्षता में किया जाएगा।

समिति के अन्य सदस्यों में डीपीआईआईटी, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विभाग, नीति आयोग के प्रतिनिधि तथा स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के विशेषज्ञ सदस्य शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव