लाइव न्यूज़ :

सरकार ने डिस्टिलरी के लिए एफसीआई चावल की कीमत में बदलाव नहीं किया

By भाषा | Updated: May 1, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई सरकार ने शनिवार को कहा कि इथेनॉल उत्पादन के लिए डिस्टिलरी को एफसीआई द्वारा दिए जाने वाले चावल की दर चालू वित्त वर्ष के दौरान 2,000 रुपये प्रति क्विंटल पर बनी रहेगी।

सरकार ने 2022 तक पेट्रोल के साथ 10 प्रतिशत इथेनॉल और 2025 तक 20 प्रतिशत इथेनॉल के मिश्रण का लक्ष्य रखा है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस फैसले का मकसद कृषि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना, आयातित जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करना, कच्चे तेल के आयात बिल पर विदेशी मुद्रा की बचत करना और वायु प्रदूषण कम करना है।

इथेनॉल उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्र ने एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) के पास उपलब्ध मक्का और चावल के उपयोग की अनुमति दी है।

सरकार ने कहा है कि एफसीआई के पास उपलब्ध चावल आगामी वर्षों के दौरान डिस्टिलरी को उपलब्ध कराया जाएगा।

बयान में कहा गया, ‘‘सरकार ने इथेनॉल उत्पादन के लिए वित्त 2021-22 के दौरान एफसीआई चावल की कीमत 2,000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बनाए रखने का फैसला किया है।’’

इससे उद्योग को कच्चे माल की कीमत में स्थिरता और उसकी उपलब्धता का भरोसा होगा।

सरकार ने मक्का से बने इथेनॉल की कीमत 51.55 रुपये प्रति लीटर तय की है, जबकि एफसीआई के चावल से बने इथेनॉल की कीमत 56.87 रुपये प्रति लीटर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक