लाइव न्यूज़ :

सरकार सामाजिक सुरक्षा के ‘सार्वभौमिकरण’ के लिए प्रतिबद्ध : श्रम मंत्री

By भाषा | Updated: December 11, 2021 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि सरकार सामाजिक सुरक्षा का दायरा सभी तक पहुंचाने यानी इसके सार्वभौमिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के आंकड़े जुटाने के लिए गठित ई-श्रम पोर्टल के महत्व को रेखांकित करते हुए यह टिप्पणी की।

यादव ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा श्रम और रोजगार मंत्रालय के सहयोग से आयोजित एक त्रिपक्षीय सम्मेलन को संबोधित किया।

श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि वैश्विक कार्रवाई के आह्वान पर त्रिपक्षीय राष्ट्रीय वार्ता भारत के संदर्भ में कोविड-19 से मानव केंद्रित पुनरुद्धार लाने से संबंधित है।

इस सम्मेलन में भारत के संदर्भ में समावेशी आर्थिक वृद्धि और रोजगार, सभी श्रमिकों के संरक्षण, सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक संवाद पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में यादव ने देश में नीति-निर्माण और कार्यान्वयन के लिए त्रिपक्षीय सामाजिक संवाद और भविष्य के अनुरूप रुख के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने क्षमता निर्माण, कौशल विकास, श्रमिकों की व्यावसायिक सुरक्षा और देश के समावेशी, जुझारू और सतत विकास के लिए हरित नौकरियों और हरित अर्थव्यवस्था की ओर बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

यादव ने कहा कि सरकार सामाजिक सुरक्षा के सार्वभौमिकरण को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में उठाया गया एक बहुत महत्वपूर्ण कदम असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के ब्योरे को जुटाने के लिए ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव