लाइव न्यूज़ :

सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों से ग्राहक सुरक्षा नियमों के तहत नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा

By भाषा | Updated: May 19, 2021 23:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली 19 मई केंद्र सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों से उपभोक्ता संरक्षण पर नए नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिये कहा है।

सरकार ने कहा है यह नियम भारत में पंजीकृत समेत विदेशों में पंजीकृत लेकिन भारतीय उपभोक्ताओं को सामान और सेवाएं प्रदान करने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों पर भी लागू हैं।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार यह उप-नियम उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 के तहत शामिल किया गया है जो 17 मई से लागू हो गया है।

ये नियम उपभोक्ता संरक्षा कानून 2019 के प्रावधानों के तहत बनाये गये हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अधिनियम के प्रावधानों या उसके तहत बनाए गए नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों को एक नोडल अधिकारी या एक वैकल्पिक वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त करना होगा जो भारत में निवास करता हो।’’

यह नियम कंपनी अधिनियम 1956 या कंपनी अधिनियम 2013 के तहत बनी सभी कंपनियों पर लागू होगा। इसके अलावा कंपनी कानून 2013 की धारा दो के अनुबंध 42 के तहत आने वाली विदेशी कंपनी पर भी लागू होगा। इसके अलावा भारत में रहने वाले व्यक्ति के स्वामित्व अथवा नियंत्रण वाली विदेश में कार्यरत कार्यालय, शाखा अथवा एजेंसी पर भी यह लागू होगा जिसका विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन कानून 1999 में प्रावधान है।

ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नए नियम पहली बार जुलाई 2020 में अधिसूचित किए गए थे। वही ई-कॉमर्स द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत करवाई की जा सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट