लाइव न्यूज़ :

गूगल क्लाउड ने दिल्ली-एनसीआर में भारत का दूसरा क्लाउड क्षेत्र शुरू किया

By भाषा | Updated: July 15, 2021 13:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई गूगल क्लाउड इंडिया ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में अपना नया क्लाउड क्षेत्र शुरू करने की घोषणा की, जो विशेष रूप से भारत में सार्वजनिक क्षेत्र और पूरे एशिया-प्रशांत में ग्राहकों की सेवा करने में कंपनी की मदद करेगा।

यह क्लाउड क्षेत्र भारत में गूगल का इस तरह का दूसरा सेटअप है, हालांकि कंपनी ने इस पर किए गए निवेश का खुलासा नहीं किया।

भारत में गूगल का पहला क्लाउड क्षेत्र - जिसमें तीन ‘उपलब्धता जोन’ शामिल हैं - 2017 में मुंबई में लाइव हुआ था। दिल्ली-एनसीआर का क्लाउड क्षेत्र (जिसमें तीन उपलब्धता जोन हैं) गूगल का एशिया प्रशांत में 10वां और विश्व स्तर पर 26वां सेटअप है।

क्लाउड क्षेत्र भौतिक भौगोलिक स्थान हैं, जहां सार्वजनिक क्लाउड संसाधन स्थित होते हैं।

इस नए क्षेत्र के साथ भारत में काम कर रहे गूगल के क्लाउड ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

एक नए क्लाउड क्षेत्र के होने से गूगल को अमेजन वेब सर्विसेज और माइक्रोसॉफ्ट जैसे प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अधिक आक्रामक रूप से मुकाबला करने में मदद मिलेगी, जो भारत में अपनी मौजूदगी का तेजी से विस्तार कर रहे हैं।

इस मौके पर गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि गूगल क्लाउड सभी आकार की कंपनियों को विश्वसनीय और सुरक्षित क्लाउड तकनीक का उपयोग करते हुए जटिल चुनौतियों का समाधान करने में मदद कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें एचडीएफसी बैंक, जो परिचालन सुविधा के लिए गूगल क्लाउड का उपयोग कर रही हैं, और शेयरचैट, जो 15 विभिन्न भारतीय भाषाओं में अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए गूगल क्लाउड का उपयोग कर रही है, जैसी कंपनियां शामिल हैं।’’

गूगल क्लाउड खुदरा, सीपीजी, स्वास्थ्य देखभाल और जीवन विज्ञान, वित्तीय सेवाओं, संचार सेवा प्रदाताओं, मीडिया और मनोरंजन, गेमिंग, विनिर्माण और औद्योगिक, आपूर्ति श्रृंखला और रसद तथा सार्वजनिक क्षेत्र पर केंद्रित है। भारत में इसके ग्राहकों में एचसीएल, इनमोबी, टीवीएस, डेलीहंट, वूट आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव