गोल्डमैन शैक्स ने भारत में 49 कर्मचारियों को प्रबंध निदेशक पद पर किया पदोन्नत, वर्ष 2023 में 35 भारतीय कर्मचारियों को एमडी बनाया था, आखिर वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2025 21:42 IST2025-11-07T21:41:55+5:302025-11-07T21:42:35+5:30

कंपनी ने इसके पहले वर्ष 2023 में 35 भारतीय कर्मचारियों को एमडी बनाया था लेकिन इस साल यह संख्या बढ़कर 49 हो गई।

Goldman Sachs 2025 promoted 49 employee post Managing Director in India 35 Indian employees made MD in year 2023 reason | गोल्डमैन शैक्स ने भारत में 49 कर्मचारियों को प्रबंध निदेशक पद पर किया पदोन्नत, वर्ष 2023 में 35 भारतीय कर्मचारियों को एमडी बनाया था, आखिर वजह

file photo

Highlightsएमडी पद पर पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों की यह हमारी अब तक की सबसे बड़ी सूची है। बेंगलुरु कार्यालय में न्यूयॉर्क और लंदन के बाद एमडी पद पर सर्वाधिक पदोन्नतियां हुई हैं।2025 में कुल 638 कर्मचारियों को एमडी बनाया है, जिनमें 94 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

नई दिल्लीः वैश्विक वित्तीय संस्था गोल्डमैन शैक्स ने इस वर्ष भारत में 49 कर्मचारियों को प्रबंध निदेशक (एमडी) पद पर पदोन्नत किया है जो अब तक की रिकॉर्ड संख्या है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गोल्डमैन शैक्स ने एक बयान में कहा कि यह भारत में उसके बढ़ते निवेश और कारोबारी महत्व को दर्शाता है।

बयान के मुताबिक, कंपनी ने इसके पहले वर्ष 2023 में 35 भारतीय कर्मचारियों को एमडी बनाया था लेकिन इस साल यह संख्या बढ़कर 49 हो गई। गोल्डमैन शैक्स ने कहा, “भारत में एमडी पद पर पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों की यह हमारी अब तक की सबसे बड़ी सूची है। यह भारत में हमारे मजबूत निवेश और अवसरों की पुष्टि करता है।”

कंपनी में एमडी का पद साझेदार के बाद का दूसरा सर्वोच्च प्रबंधन पद है। कंपनी एमडी पद पर पदोन्नति हर दो साल में करती है। भारत में इस साल मुंबई कार्यालय से छह, बेंगलुरु कार्यालय से 38 और हैदराबाद कार्यालय से पांच कर्मचारियों को एमडी बनाया गया है। बेंगलुरु कार्यालय में न्यूयॉर्क और लंदन के बाद एमडी पद पर सर्वाधिक पदोन्नतियां हुई हैं।

वैश्विक स्तर पर कंपनी ने वर्ष 2025 में कुल 638 कर्मचारियों को एमडी बनाया है, जिनमें 94 भारतीय नागरिक शामिल हैं। यह संख्या 2023 के 80 और 2021 के 71 भारतीयों से अधिक है। गोल्डमैन शैक्स के लिए भारत दूसरा सबसे बड़ा परिचालन केंद्र है, जहां उसके 8,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी के दुनिया भर में लगभग 46,000 कर्मचारी हैं।

Web Title: Goldman Sachs 2025 promoted 49 employee post Managing Director in India 35 Indian employees made MD in year 2023 reason

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे