लाइव न्यूज़ :

सोना 65 रुपये, चांदी 298 रुपये तेज

By भाषा | Updated: November 20, 2020 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव शुक्रवार को 65 रुपये और चांदी भाव 298 रुपये की तेजी के साथ बंद हुए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर घरेलू बाजार पर दिखा है।

सोना भाव 65 रुपये बढ़कर 49,551 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि चांदी भाव 298 रुपये की तेजी के साथ 61,232 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

पिछले सत्र के कारोबार में इनका भाव क्रमश: 49,486 रुपये प्रति 10 ग्राम और 60,934 रुपये प्रति किलोग्राम था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लषक तपन पटेल ने कहा, ‘‘ हाजिर बाजार में दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 65 रुपये तेज रहा। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुधार का असर घरेलू बाजार पर होना है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,868 और चांदी भाव 24.15 डॉलर प्रति औंस रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट