लाइव न्यूज़ :

सोना 248 रुपये, चांदी 853 रुपये टूटी

By भाषा | Updated: November 19, 2020 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 248 रुपये और चांदी में 853 रुपये की गिरावट रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक निवेशकों के कोविड-19 के नए टीके के विकास जैसे जोखिम वाले नए क्षेत्र की ओर रुख करने का असर बाजार पर पड़ रहा है।

सोना भाव 248 रुपये टूटकर 49,714 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि चांदी 853 रुपये गिरकर 61,184 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

पिछले सत्र के कारोबार में इनके भाव क्रमश: 49,962 रुपये प्रति 10 ग्राम और 62,037 रुपये प्रति किलोग्राम रहे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, ‘‘ दिल्ली सर्राफा हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 248 रुपये टूटकर 50,000 रुपये से नीचे रहा। यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में रातोंरात होने वाली सोने की बिकवाली के असर को दिखाते हैं।’’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस बाजार अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि कोविड19 की वैक्सीन के विकास में प्रगति के समाचारों से सोने के प्रति आकर्षण कुछ कम हुआ है।

कोविड-19 काल में तेल की कीमतों के ऐतिहासिक निचले स्तर पर आने के बाद निवेशकों के बीच सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा गया। बीते महीनों के दौरान घरेलू बाजार में इसके भाव 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ऊपर चले गए।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरकर 1,861 डॉलर और चांदी 24,02 डॉलर प्रति औंस रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट