लाइव न्यूज़ :

सोना 496 रुपये उछला, चांदी में 2,249 रुपये की तेजी

By भाषा | Updated: December 21, 2020 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में तेजी और रुपये के मूल्य में गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 496 रुपये की तेजी के साथ 50,297 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 49,801 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी इस दौरान 2,249 रुपये के उछाल के साथ 69,477 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछला बंद भाव 67,228 रुपये प्रति किलोग्राम था।

सोमवार को सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 73.73 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,898 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी भी लाभ दर्शाते 26.63 डॉलर प्रति औंस हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से टीका निकलने को लेकर जो धारणा बनी थी उसव पर असर हुआ। महामारी को लेकर चिंता बढ़ने के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई।

उन्होंने कहा कि महामारी के कारण ब्रिटेन ने सख्ती से लॉकडाऊन के उपायों को लागू किया जबकि यूरोप और दुनिया के अन्य भागों में प्रतिबंधों ने आर्थिक सुधार के संदर्भ में चिंता पैदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव