लाइव न्यूज़ :

सोने का आयात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान 40 प्रतिशत घटकर 12.3 अरब डॉलर रहा

By भाषा | Updated: December 20, 2020 13:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर देश में सोने का आयात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान 40 प्रतिशत घटकर 12.3 अरब डॉलर रहा। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर मांग कम होने से आयात घटा है। स्वर्ण आयात का असर चालू खाते के घाटे पर पड़ता है।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी अवधि में इस मूल्यवान धातु का आयात 20.6 अरब डॉलर का था।

हालांकि नवंर महीने में सालाना आधार पर आयात 2.65 प्रतिशत बढ़कर 3 अरब डॉलर रहा।

चांदी का आयात भी चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान 65.7 प्रतिशत घटकर 75.2 करोड़ डॉलर रहा।

सोने- चांदी के आयात में गिरावट से देश के व्यापार घाटा (आयात एवं निर्यात का अंतर) 2020-21 के अप्रैल-नवंबर में 42 अरब डॉलर तक सीमित रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह 113.42 अरब डॉलर था।

भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिये सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से सोने का आयात सालाना 800 से 900 टन तक रहता है।

चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में रत्न एवं आभूषण निर्यात 44 प्रतिशत घटकर 14.30 अरब डॉलर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट