कमजोर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट
By भाषा | Published: August 24, 2021 05:19 PM2021-08-24T17:19:33+5:302021-08-24T17:19:33+5:30
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 98 रुपये की गिरावट के साथ 47,486 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 98 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,486 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,947 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,803 डॉलर प्रति औंस रह गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।