कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

By भाषा | Updated: April 9, 2021 15:51 IST2021-04-09T15:51:51+5:302021-04-09T15:51:51+5:30

Gold future prices fall due to sluggish demand | कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 56 रुपये की हानि के साथ 46,782 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून के महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 56 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,782 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 12,231 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,749.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gold future prices fall due to sluggish demand

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे