लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन की चिंता के बीच नवंबर में गोल्ड ईटीएफ को आया 683 करोड़ रुपये का निवेश

By भाषा | Updated: December 12, 2021 12:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड कोषों (ईटीएफ) के प्रति निवेशकों का आकर्षण बरकरार है। नवंबर में गोल्ड ईटीएफ में 683 करोड़ रुपये का निवेश आया है।

पीली धातु की कीमतों में ‘करेक्शन’ तथा कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर चिंता बढ़ने की बीच गोल्ड ईटीएफ की ओर निवेशकों का रुझान बढ़ा है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

अक्टूबर में गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध रूप से 303 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था, वहीं सितंबर में यह 446 करोड़ रुपये रहा था। इससे पिछले महीने गोल्ड ईटीएफ में 24 करोड़ रुपये का निवेश आया था।

एलएक्सएमई की संस्थापक प्रीति राठी गुप्ता ने कहा, ‘‘नवंबर में गोल्ड ईटीएफ में उल्लेखनीय प्रवाह दर्ज हुआ। कोविड-19 के नए स्वरूप से अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी है। बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाव के लिए निवेशक बचत के परंपरागत तरीके की ओर रुख कर रहे हैं।’’

मॉर्निगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘नवंबर में सोने की कीमतों में ‘करेक्शन’ तथा ओमीक्रोन को लेकर चिंता के बीच निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने का आकर्षण बढ़ा है।’’

ताजा प्रवाह के बाद गोल्ड ईटीएफ में निवेश का आंकड़ा इस साल 4,500 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस साल सिर्फ जुलाई में गोल्ड ईटीएफ से 61.5 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्वइटली में एक गुरुद्वारे के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर कर दी गई हत्या

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव