लाइव न्यूज़ :

गोवा के सरपंचों का मोदी को पत्र, लौह अयस्क खनन को खोलने की अपील

By भाषा | Updated: December 7, 2021 22:54 IST

Open in App

पणजी, सात दिसंबर गोवा की करीब 20 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लौह अयस्क खानों का परिचालन फिर शुरू करने के लिए उनसे हस्तक्षेप की अपील की है।

सरपंचों का कहना है कि लौह अयस्क खानों का परिचालन करीब चार साल से बंद है, जिससे इस क्षेत्र पर निर्भर लोगों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

गोवा में लौह अयस्क खनन उद्योग 2018 की शुरुआत से ठप है। उस समय उच्चतम न्यायालय ने 88 लीज या खनन पट्टों को रद्द कर दिया था।

इस मुद्दे का तत्काल कोई समाधान होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में गोवा के खनन क्षेत्र के सरपंचों (ग्राम प्रधान) ने प्रधानमंत्री से लोगों की आजीविका बचाने की अपील की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को 18 नवंबर को लिखे गए पत्र को मंगलवार को ग्राम प्रधानों के एक समूह ने सार्वजनिक किया।

पत्र में कहा गया है, ‘‘हम विभिन्न ग्राम पंचायतों के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके तहत गोवा के ग्रामीण और सीमान्त वर्गों से लगभग पांच लाख आबादी आती है। राज्य में खनन उद्योग पूरी तरह नष्ट हो चुका है। इससे पिछले 10 साल से हमारे पास आजीविका का कोई स्रोत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

ज़रा हटकेहवा में बेकाबू हुआ Fly91 का विमान!, रोने-चिल्लाने लगे यात्री, मच गई चीख-पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट