लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था में 2021 में 5.5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान: आईएमएफ

By भाषा | Updated: January 26, 2021 22:10 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 जनवरी अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था में 2021 में 5.5 प्रतिशत वृद्धि दर रहने का अनुमान है। वास्तव में यह अनुमान टीके से जुड़ी सकारात्मक खबरों से इस साल व्यापार गतिविधियों में तेजी और कुछ बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में अतिरिक्त नीतिगत समर्थन को प्रतिबिंबित करता है।

आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने कहा, ‘‘हमारे ताजा विश्व आर्थिक परिदृश्य में 2021 में वैश्विक वृद्धि दर 5.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है। यह अक्टूबर में जताये गये अनुमान के मुकाबले 0.3 प्रतिशत अधिक है। वहीं 2022 में यह थोड़ा नरम पड़कर 4.2 प्रतिशत रह सकती है।’’

कोविड-19 संकट के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था में 2020 में 3.5 प्रतिशत की गिरावट आयी है।

गोपीनाथ के अनुसार 2021 में वृद्धि दर के अनुमान को बेहतर किया जाना कुछ देशों में टीकाकरण के सकारात्मक प्रभाव तथा 2020 के आखिरी महीनों में अमेरिका और जापान जैसे देशों में उठाये गये नीति कदमों को भी प्रतिबिंबित करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि अनुमान के साथ अनिश्चितता भी जुड़ी है। टीकाकरण की सफलता और अतिरिक्त नीतिगत कदम परिणाम को बेहतर बना सकते हैं। वहीं वायरस के दूसरे रूप में आना और समय से पहले नीतिगत उपायों को वापस लेने से स्थिति बिगड़ भी सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें