लाइव न्यूज़ :

जीई फॉउंडेशन कोरोना से निपटने में भारत की मदद के लिए 4.5 करोड़ देगा

By भाषा | Updated: May 20, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली 20 मई जेई फॉउंडेशन ने बृहस्पतिवार को भारत में कोविड-19 राहत प्रयासों में सहायता के लिए 4.5 करोड़ रुपये (छह लाख डॉलर) देने की घोषणा की।

जेनेरल इलेक्ट्रिल्क (जेई) फॉउंडेशन ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए वह गैर सरकारी संगठन यूनाइटेड वे-बेंगलुरु को 4,50,000 डॉलर की मदद देगा जो बेंगलुरु के सेंट जॉन्स अस्पताल में 60 गहन चिकित्सा इकाई के निर्माण में सहायता करेगा।

उसने कहा कि वह हर महीने 600 कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल के लिए नर्सिंग और ऑक्सीजन भी प्रदान करेगा तथा गंभीर रूप से बीमार कोरोना पीड़ितों के लिए गहन देखभाल बेड भी उपलब्ध कराएगा।

फॉउंडेशन ने कहा कि बाकी 1,50,000 लाख डॉलर की राशि स्वास्थ सेवाएं प्रदान करने वाली अमेरिकेयर्स कंपनी को दी जायेगी जो वडोदरा, नोएडा, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई के अस्पतालों में 100 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर प्रदान करेगी।

कंपनी के दक्षिण एशिया के अध्यक्ष और सीईओ महेश पलाशिकर ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि यह अनुदान भारत में कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों को समय पर चिकित्सीय सहायता देने में मदद करेगा।’’

बयान में कहा गया है कि, ‘‘आक्सीजन कंस्न्ट्रेटर्स और संबंधित आपूर्ति से अगले छह माह के दौरान 2,500 के करीब मरीजों को सहायता उपलब्ध होगी।’’

जीई फाउंडेशन, यूनाइटेड वे-बेंगलूरू के कार्यकारी निदेशक राजेश कृश्णन ने कहा, ‘‘भारत में ऐसे समय जब हम कोविड- 19 महामारी की खतरनाक दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं, यह काफी महत्वपूर्ण है कि तुरंत पड़ने वाली जरूरत और मध्यम से दीर्घकालिक जरूरतों के बीच संतुलन साधा जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना