हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर, गौतम अडानी वैश्विक अमीरों की सूची में 15वें स्थान पर खिसके

By रुस्तम राणा | Published: February 1, 2023 05:46 PM2023-02-01T17:46:52+5:302023-02-01T17:46:52+5:30

फोर्ब्स के रियल-टाइम ट्रैकर के अनुसार, बुधवार को अडानी की कुल संपत्ति 13 बिलियन डॉलर और कम हो गई है, जिससे वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में 10वें स्थान से 15वें स्थान पर खिसक गए।

Gautam Adani slips to 15th in global rich list | हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर, गौतम अडानी वैश्विक अमीरों की सूची में 15वें स्थान पर खिसके

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर, गौतम अडानी वैश्विक अमीरों की सूची में 15वें स्थान पर खिसके

Highlightsहिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर उनके साम्राज्य पर नकारात्मक रूप से पड़ा हैबुधवार को अडानी की कुल संपत्ति 13 बिलियन डॉलर और कम हो गई हैमुकेश अंबानी ने उन्हें पछाड़ दिया है और वह अब भारत के सबसे अमीर ब्यक्ति बन गए हैं

नई दिल्ली: अडानी समूह के चेयरमैन और भारतीय अरबपति गौतम अडानी ने बुधवार को एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान खो दिया। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर उनके साम्राज्य पर पड़ा है। रिपोर्ट के आने से उनकी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में और गिरावट आई। फोर्ब्स के रियल-टाइम ट्रैकर के अनुसार, बुधवार को अडानी की कुल संपत्ति 13 बिलियन डॉलर और कम हो गई है, जिससे वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में 10वें स्थान से 15वें स्थान पर खिसक गए।

फोर्ब्स का अनुमान है कि अडानी की कुल संपत्ति 75.1 बिलियन डॉलर है, जो बुधवार को 13 बिलियन डॉलर से कम है। उनकी संपत्ति में 50 अरब डॉलर से अधिक की कमी देखी गई है। 83.8 बिलियन डॉलर की अनुमानित कुल संपत्ति के साथ, भारत के मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपने हमवतन को पीछे छोड़ते हुए सूची में नौवें स्थान पर आ गए। अंबानी समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हैं, जिसकी पेट्रोकेमिकल, तेल, गैस, दूरसंचार और खुदरा क्षेत्र में रुचि है।

फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर को मंगलवार को पूरी तरह से सब्सक्राइब होने के बावजूद बुधवार को अडानी समूह के प्रमुख अडानी एंटरप्राइजेज में 28.2% की गिरावट आई। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद समूह की छह अन्य प्रमुख सूचीबद्ध फर्में- अदानी पोर्ट्स, अदानी विल्मर, अदानी पावर, अदानी ट्रांसमिशन, अदानी ग्रीन एनर्जी और अदानी टोटल गैस भी नुकसान झेल रही हैं।

पिछले हफ्ते, हिंडनबर्ग ने अडानी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के खिलाफ एक खुलासा किया था और एक रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें कंपनी पर "हेरफेर और धोखाधड़ी" जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि अडानी समूह ने आरोपों का जोरदार खंडन किया है और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। हिंडनबर्ग के आरोपों के 413 पन्नों के खंडन में, कंपनी ने उन्हें "किसी विशिष्ट कंपनी पर केवल एक अनुचित हमला ही नहीं बल्कि भारत पर एक सुनियोजित हमला" करार दिया।
 

Web Title: Gautam Adani slips to 15th in global rich list

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे