गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर इंसान, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे, जानें उनकी कुल संपत्ति

By रुस्तम राणा | Published: February 8, 2022 02:58 PM2022-02-08T14:58:05+5:302022-02-08T15:01:56+5:30

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार मंगलवार को अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की संपत्ति 88.5 अरब डॉलर  हो गई।

Gautam Adani becomes Asia’s richest person, overtakes Mukesh Ambani | गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर इंसान, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे, जानें उनकी कुल संपत्ति

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर इंसान, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे, जानें उनकी कुल संपत्ति

Highlightsअडानी की संपत्ति में 12 अरब डॉलर का इजाफा हुआअडानी ग्रुप की कंपनियां शेयर बाजार में कर रही हैं अच्छा प्रदर्शन

मुंबई: भारतीय अरबपति गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने इस रेस में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मुखिया मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार मंगलवार को अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की संपत्ति 88.5 अरब डॉलर  हो गई। इसी के साथ वे दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मुकेश अंबानी की बात करें, तो दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में वे अब 11वें स्थान पर आते हैं। अंबानी के पास कुल 87.9 अरब डॉलर की संपत्ति है।

अडानी की संपत्ति में 12 अरब डॉलर का इजाफा हुआ

पिछले एक साल में गौतम अडानी की संपत्ति में 12 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और इसके विपरीत मुकेश अंबानी की संपत्ति में इसी अवधि के दौरान करीब 2.07 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अंबानी पिछले 14 सालों से भारत के सबसे अमीर शख्स थे। हालांकि साल 2015 में सन फार्मा के दिलीप शांगवी जरूर एक छोटी अवधि के लिए भारत के सबसे रईस शख्स बने थे, लेकिन फिर अंबानी दोबारा पहले स्थान पर वापस आ गए। 

अडानी ग्रुप की कंपनियां शेयर बाजार में कर रही हैं अच्छा प्रदर्शन

अडानी अक्षय ऊर्जा, हवाई अड्डों, डेटा केंद्रों और रक्षा अनुबंधों में हाथ आजमा रहे हैं। एक्सपर्ट की मानें तो गौतम अडानी एशिया के सबसे धनी व्यक्ति ग्रुप मार्केट कैप के आधार पर बने हैं। जानकारों के मुताबिक अडानी टोटल गैस, अडानी पोर्ट्स और अडानी ग्रीन जैसी अडानी ग्रुप की कंपनियां स्टॉक मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। 

मुंबई स्थित ब्रोकरेज एचडीएफसी सिक्योरिटीज लिमिटेड में खुदरा अनुसंधान के प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, "अडानी समूह ने सही समय पर सभी क्षेत्रों को देखा और उनमें प्रवेश किया है, जिसने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के एक चुनिंदा बैंड को आकर्षित किया है।" 

Web Title: Gautam Adani becomes Asia’s richest person, overtakes Mukesh Ambani

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे